फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी में दो और केस

Mon, 22 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से हुई करोड़ों रुपये की ठगी में ग्लोबल इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों व अन्य आरोपियों के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज हुए है। आरोपियों के खिलाफ अब तक कुल 11 एफआईआर दर्ज हुई हैं।
अब करनाल से गांव मंजूरा के बलवान सिंह ने 20 लाख रुपये, गांव शहजादपुर के बलविंद्र सिंह ने 16 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने रमनदीप कौर, अजय कुमार, प्रदीप सिंह, तरनप्रीत सिंह, अजीतपाल सिंह, जसमीत कौर, गौरव व गुरदीप सिंह व अन्य लोगों को नामजद कर लिया।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर के बलविंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी-2025 में चोपड़ा गार्डन में ग्लोबल इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय गए थे। यहां उसकी मुलाकात रमनदीप कौर, अजय कुमार, प्रदीप सिंह, तरनप्रीत सिंह, अजीतपाल सिंह, जसमीत कौर, गौरव व गुरदीप सिंह व अन्य लोगों से हुई। उन्होंने कहा कि उनका विदेश की कंपनियों से टाइअप है। वह युवाओं को इन कंपनियों में नौकरी के लिए विदेश भेजते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वस्त किया कि वे उनका भी विदेश में नौकरी लगवाने का काम कर देंगे। इसकी एवज में उन्होंने उससे अलग-अलग कर रुपये और दस्तावेज लिए। जून तक भी जब उन्होंने विदेश में नौकरी लगाने का काम नहीं किया। तब उनसे संपर्क करना चाहा तो उनके मोबाइल नंबर स्विच ऑफ थे और कार्यालय बंद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें