फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की 251 गांवों को बनाया जाएगा हरा-भरा

Thu, 11 Jul 2024 07:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही 251 गांवों को हरा-भरा बनाया जाएगा। इन गांवों में अटल भूजल योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण स्वामित्व अभियान के तहत अलग-अलग प्रजातियों के 100-100 पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह इन गांवों में 25 हजार पौधे लगाए जाने है।
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए विभाग की तरफ से वन विभाग को चिट्ठी लिख प्रथम चरण में 10 हजार पौधों की मांग की गई है। खास बात ये है योजना के तहत यह पौधे बिलकुल मुफ्त लगाए जाने है। इस पौधरोपण में अटल भूजल सहेली और यूथ एंबेसडर मदद करेंगे। साथ ही वे ग्रामीणों को इन पौधों की देखभाल के लिए शपथ भी दिलाएंगे। वहीं मंगलवार को शैदूपुर गांव के सरकारी स्कूल में पौधरोपण कर इस अभियान की शुरूआत की गई।
अटल भूजल योजना के आईईसी विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांवों में पौधरोपण की मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत आम, जामुन, अमरूद, नीम, पीपल, बरगद अन्य कई प्रकार की प्रजाति के पौधे लगाए जाने हैं। इनमें सफेदा का पौधा उन्हीं जगहों पर लगाया जाएगा जहां पर पानी जमा होता है। इसके अलावा अभियान के तहत ही त्रिवेणी (तीन प्रकार के पौधे) भी बनाई जाएगी। ये त्रिवेणी वहीं पर बनाई जाएगी जहां पर जगह का अभाव न हो। उधर वन विभाग ने भी चिट्ठी मिलते ही 10 हजार पौधे उपलब्ध कराने की हामी भर दी है। पौधरोपण के लिए सभी पौधे जिले की नर्सरियों से मुफ्त लिए जाएंगे। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पौधरोपण से गांवों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा तो मिलेगा साथ ही ग्रामीणों में जागरूकता भी आएगी। बता दें अटल भूजल योजना के तहत इन 251 गांवों में भूजल लेवल नीचे हर साल नीचे खिसक रहा है, इसलिए ये गांव भूजल योजना के अंतर्गत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें