फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट योगदान के लिए 25 महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं के साथ मुख्य अति​​थि, ट्रस्ट व समिति के पदा​धिकारी। प्रव - फोटो : Samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्नेह सेवा ट्रस्ट और बजरंग राष्ट्रीय सेवा समिति की ओर से गीता भवन मंदिर में नारी गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज सेवा व विशेष कार्यों में योगदान देने वाली 25 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धीरज कुमार, स्नेह सेवा ट्रस्ट की संचालिका ममता सेन तथा बजरंग राष्ट्रीय सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल ग्रोवर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही गीता भवन मंदिर के सिलाई सेंटर में बेहतर कार्य करने पर पांच महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मीनाक्षी शर्मा, दीपिका, गुरप्रीत, रिंकल ऑबरोय, ललित, अमन, संतोष, मुक्ता, निशा, रजनी, रेखा, उषा, सुनीता, मीनू नारंग, विभा शर्मा, मीनू, ममता, आरती, शालिनी, निताशा, रोमा और माया देवी सहित अन्य शामिल रहीं।
विज्ञापन


स्नेह सेवा ट्रस्ट की संचालिका ममता सेन ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करती रहती है। उन्होंने बताया कि सम्मानित की गई मीनाक्षी शर्मा वर्ष 2014 से गीता भवन में प्रतिदिन जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। वहीं सरस्वती नगर निवासी रजनी अपने पति के निधन के बाद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं और अपनी बेटी की शिक्षा का खर्च भी स्वयं उठा रही हैं, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। गीता भवन मंदिर के संचालक संजय कुमार ने दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें