आईटीआई के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में रिटायर्ड पेपर मिल कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर एक व्यक्ति ने उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृष्णा नगर निवासी सुदामा ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेपर मिल से रिटायर है। बुधवार को वह आईटीआई के पास एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वहां पर उसे एक व्यक्ति मिला। उसने उसकी सहायता करने के नाम पर उसका पिन देख लिया। लेकिन वहां से पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह बैंक में गया तो पता चला कि उसके खाते से दो बार में 10-10 हजार और एक बार में पांच हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। कुल 25 हजार रुपये खाते से ठग ने निकले हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।