फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से 25 हजार रुपये, गहने, बाइक और मोबाइल चोरी

Thu, 23 May 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। होंदेवाला गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर 25 हजार रुपये, सोने व चांदी के गहने, बाइक व तीन मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार घर पर ही सोया हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होंदेवाला निवासी हुसन लाल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार सहित घर पर सोया हुआ था। रात करीब तीन बजे आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। जब वह जागे तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। जांच की तो घर से करीब 25 हजार रुपये, दस नोटों के हार, सोने व चांदी के गहने, तीन मोबाइल, बाइक और अन्य सामान गायब था। जांच में सामने आया कि चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें