फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 21 प्रतिशत नमी पर 25 रुपये लगेगा कट

Sat, 04 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में नमी ज्यादा होने के नाम पर धान में कट लगाया जा रहा है। कट लगाने के बजाय धान को अच्छी तरह से सूखा कर 17 प्रतिशत नमी पर लाकर उसकी खरीदा जा सकता है। इसके बावजूद मंडियों में कट के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसमें अनाज मंडियों के आढ़ती व राइस मिलर दोनों शामिल हैं।
जगाधरी अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की आढ़तियों व राइस मिलरों के साथ शनिवार को बैठक हुई। जिसमें किसान नेताओं ने कट के नाम पर ज्यादा रुपये की हो रही वसूली का विरोध किया। विचार विमर्श के बाद आढ़तियों ने प्वाइंट के हिसाब से कट लगाने की जो रेट दर अलग-अलग निर्धारित कर रखी थी उसे थोड़ा कम किया गया है।
विज्ञापन

इस बैठक के बाद एक वीडियो भी जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि किसानों का आढ़तियों व राइस मिलरों से समझौता हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सिंह सुढल ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि अनाज मंडियों में धान में नमी के नाम पर कट लगाया जा रहा है। इसे लेकर दो दिन पहले वह जगाधरी के एसडीएम से भी मिले थे।
उन्हें बताया गया था कि राइस मिलर किसानों को धान में नमी बताकर किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। राइस मिलर जगाधरी अनाज मंडी में 17 प्रतिशत नमी से ऊपर 20 प्रतिशत तक 25 रुपये प्रति प्वाइंट की दर से कट लगा रहे हैं। 21 से 22 प्रतिशत तक 45 रुपये और 23 प्रतिशत से ऊपर 50 रुपये की दर से कट लगाकर किसानों को लूट रहे हैं। हरपाल सुढल ने कहा कि शनिवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब आढ़ती व राइस मिलर के साथ समझौता हुआ है कि 18 से 21 प्रतिशत के बीच 25 रुपये की दर से 100 रुपये और 22 प्रतिशत पर 35 रुपये लेंगे।
विज्ञापन

इस तरह 22 प्रतिशत तक पहले 150 रुपये लगते थे जो अब 135 रुपये लिए जाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता कृष्णपाल सुढल, ध्यान सिंह महला, जसविंद्र सिंह, दलवीर सिंह, मनीष कुमार, गुरविंद्र सिंह किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें