संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा एक लाख 11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके लिए पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम करवाया गया। इस राज्यस्तीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले के 23 विद्यार्थी मंगलवार को पंचकूला रवाना हुए। विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री नायब सैनी छात्रवृत्ति दी।
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने बताया कि जिले का इस बार बोर्ड का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से कुल 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मंगलवार को जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी कर्मवीर सिंह राठी के नेतृत्व में विद्यार्थी रवाना हुए।
जगाधरी खंड शिक्षा अधिकारी एजुकेशन केएस संधावा ने हरी झंडी दिखाकर सभी को रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह सभी के लिए गौरव का विषय है कि जिले के 23 विद्यार्थी राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री से सम्मानित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अन्यों को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।