फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जैन परिवार तीन पीढि़यों के 23 सदस्यों ने डाले वोट

Sun, 06 Oct 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड-15 की विजय कॉलोनी के जैन परिवार ने विधानसभा चुनाव के मतदान में संयुक्त परिवार की मिसाल पेश की। परिवार की तीन पीढ़ियों के 23 सदस्यों ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीज गोदाम में बने बूथ-139 पर मतदान किया। इनमें 80 वर्षीय जयमाला व उनके पांच बेटे व छह बहुएं, दस पोते-पोतियों और एक पोते की बहू भी शामिल रही। कोलकाता में नौकरी कर रहे जयमाला के सबसे छोटे बेटे नवीन जैन मतदान के लिए छुट्टी लेकर आए, वहीं परिवार के सभी युवा व महिलाएं भी मतदान से नहीं चूके।
परिवार के विकास जैन ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मतदान की अहमियत परिवार समझता है, इसलिए हर बार चुनाव में एक साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने जाता है। ऐसा ही इस बार भी किया। 80 वर्षीय माता जयमाला व बड़े भाई की 50 वर्षीय पत्नी राजरानी व बेेटे 30 वर्षीय निशांत व उसकी 25 वर्षीय पत्नी सपना, 52 वर्षीय भाई सुबोध व उसकी 47 वर्षीय पत्नी नीलम व तीन बच्चों में 26 वर्षीय रोबिन, 24 वर्षीय प्रिया, 22 वर्षीय जतिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध से छोटे भाई 50 वर्षीय सुनील जैन व उसकी 45 वर्षीय पत्नी विनीता व तीन बेटियों में 20 वर्षीय मुस्कान, 18 वर्षीय विधि जैन, सुनील से छोटे भाई 47 वर्षीय राजीव व उसकी 44 वर्षीय पत्नी डोली व तीन बच्चों में 20 वर्षीय प्रियंका, 18 वर्षीय प्राची, राजीव से छोटे वह खुद 44 साल के हैं, उनकी 43 वर्षीय पत्नी बबीता व दो बेटों में 20 वर्षीय वंश, सबसे छोटे भाई नवीन व उनकी पत्नी 38 वर्षीय मनीषा ने वोट एक साथ किया है। ऐसा कर मतदान व संयुक्त परिवार के प्रति संदेश देने का प्रयास रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें