फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर के 23 पेड़ काटे, 10 की लकड़ी चोरी

Tue, 13 Oct 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर के पास हाइडल चैनल पट्टी में लकड़ी चोरों ने खैर के 23 पेड़ काट दिए। इनमें से 10 पेड़ों की लकड़ी चोरी कर ली गई। वन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलेसर के वन राजिक अधिकारी राजीव कुमार के अनुसार घटना नौ अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे की है। लकड़ी चोर ईस्माइलपुर गांव के छोटे पुल के पास हाइडल चैनल पट्टी में पहुंचे और वहां खड़े खैर के पेड़ों को काट दिया। इसके बाद 0 पेड़ों की लकड़ी ले गए। घटना का पता चलने पर वन विभाग की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम पेड़ काटने वालों की पहचान करने और चोरी हुई लकड़ी का पता लगाने में जुटी है। वहीं आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें