फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में 22 लोगों ने रखीं शिकायतें

Fri, 27 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला सचिवालय में वीरवार को सीटीएम पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 22 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से कुछ का समाधान कर दिया गया और अन्य शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए भेज दी गईंऍ।
सेक्टर-18 निवासी धर्मवीर कांबोज ने क्षेत्र में लावारिस पशुओं से निजात दिलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेसहारा पुश दिन-रात कॉलोनी की सड़कों पर विचरते हैं और लोगों का नुकसान करते हैं। कई बार घरेलू सामान व बाहर खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंचा देते हैं। इसके अलावा उन्होंने कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत करवाने, स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव तेलीपुरा निवासी बहादुर कुमार, खुंडेवाला निवासी निशा देवी, तेली माजरा निवासी असलम खान, यमुनानगर निवासी रमेश सिंह, पुराना हमीदा निवासी लाडो ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने के बारे में समस्याएं रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें