फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पांवटा रूट पर सुचारू हुई बस सेवा

Fri, 27 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोडवेज बसों से यमुनानगर से पांवटा आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। रूट पर दो दिन बारिश के चलते दोपहर तक बंद रही यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस सेवा सुचारू हो गई। इसके साथ ही बारिश से बाधित हुए पाबंदी रूट पर भी बस सेवा बहाल हो गई है। इससे दोनों रूट के यात्रियों को राहत मिली।
जिले में सोमवार व मंगलवार देर रात से सुबह तक दो बार तेज बारिश हुई। मंगलवार सुबह 18 एमएम व बुधवार सुबह 65 एमएम बारिश दर्ज हुई। दो दिन में इतनी बारिश से हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर जलभराव और उस बीच फंसे व बंद पड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनी। इसका असर यमुनानगर डिपो से हरियाणा रोडवेज सेवा पर भी पड़ा। पांवटा के लिए सुबह से शाम तक 24 टाइम हैं, जिनमें मंगलवार व बुधवार को दोपहर तक बसों के आधे टाइम मिस हुए। यही स्थिति दो दिन दोपहर तक पाबनी रूट पर रहीं। इससे रोडवेज बसों से पांवटा व पाबनी आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। अधिकांश को निजी या कामर्शियल वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यह परेशानी देख रोडवेज अफसरों ने दोनों रूटों पर बस सेवा सुचारू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा व पाबनी रूटों पर दो दिन तक बस सेवा बाधित रही थी। दोनों रूटों पर बस सेवा सुचारू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें