फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांस्कृतिक महोत्सव में छह खंडों के 2,000 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Tue, 03 Nov 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय स्कूल व्यासपुर में की जा रही जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार से शुरू होने वाले जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में हरियाणा की संस्कृति, विरासत और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस महोत्सव में जिले के छह खंडों की 36 टीमें शामिल हाेंगी और 2,000 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस दाैरान विद्यार्थियों के बीच एकल लोक नृत्य, समूह लोक नृत्य, रागिनी और स्किट विधाओं में मुकाबले होंगे। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इस महोत्सव के लिए विद्यार्थियों को दो आयु वर्गों में बांटा गया है। जूनियर वर्ग में पांचवीं से आठवीं तक और सीनियर वर्ग में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रत्येक खंड से छह टीमें शामिल होंगी। इस तरह सभी छह खंडों से कुल 36 टीमें अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि चारों विधाओं के लिए अलग-अलग मंच तैयार किए गए हैं। सुबह आठ बजे प्रतिभागियों का पंजीकरण शुरू होगा। इसके बाद चारों मंचों पर एक साथ प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ये विद्यार्थी 17 से 19 नवंबर तक कैथल में होने वाले राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्या मीना कांबोज ने बताया कि महोत्सव में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जलपान और दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें