फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फूंसगढ़ गांव में दूषित पानी पीने से 20 लोग बीमार

Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गंदा पानी पीने से लोगों के बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दसौरा व तेजली के बाद अब फूंसगढ़ गांव में लोग उल्टी, दस्त, बुखार व पेट में इंफेक्शन से 20 लोग बीमार हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि दूषित पानी पीने से लोग बीमार हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग पांच-छह लोगों के ही बीमार होने की बात कह रहा है।
मंडेबरी से सटा फूंसगढ़ गांव नगर निगम के वार्ड 19 में आता है। लोगों का कहना है कि गांव में कई दिनों से दूर्पित पानी सप्लाई हो रहा है। पीने के पानी का स्वाद भी बदला हुआ है। गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में फिलहाल रामस्वरूप, पूर्णचंद, संदीप कुमार, रीतिक, कांता देवी, मैना देवी, गोमती देवी, सरोजना देवी, रितु देवी, नीलम, पूर्णी देवी समेत 20 लोग बीमार हैं। हालांकि कुछ लोग ठीक भी हो गए हैं। तेजली के पानी में नहीं मिला बैक्टीरिया ः तेजली गांव में शुक्रवार को बुखार या टाइफाइड का कोई नया केस नहीं मिला। गांव में 78 लोग बीमार मिले थे। वहीं गांव से पानी के 10 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट भी आ गई। राहत की बात यह रही कि किसी सैंपल में बैक्टीरिया नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें