जिला उपायुक्त मुकुल कुमार को चैक सौंपते बैंक अध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, जीएम राम मूर्ति और एजीएम बिजेन्द्र यादव ने हरियाणा कोरोना रीलीफ फंड में बैंक की ओर से 2 लाख एक हजार रुपए का चैक उपायुक्त मुकुल कुमार को दिया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन इनके सहयोग व योगदान के लिए कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सरकार का सहयोग करना अति आवश्यक है। मनमोहन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के बहुत दिन गुजर चुके हैं और अभी तक इसे सफल बनाने के लिए जनता ने सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग किया है।