फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका और अग्निशमन कर्मियों ने उपायुक्त और निगम आयुक्त को दिया आंदोलन का नोटिस

विज्ञापन
जिला उपायुक्त मुकुल कुमार को नोटिस देते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सरकार के द्वारा कर्मचारियों की मांगों को बार बार नजरअंदाज किये जाने के विरोध में जिला उपायुक्त और आयुक्त नगर निगम को सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए आंदोलन का नोटिस दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, अग्निशमन सेवा के राज्य प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज, मुख्य संगठनकर्ता जरनैल सिंह चिनालिया, प्रधान राज कुमार धारीवाल, सचिव प्रवेश परोचा, विक्की परोचा, प्रिंस काम्बोज ने बताया कि 24 मार्च से सरकार द्वारा किये गए लॉकडाउन के दौरान निकायों और अग्निशमन के कर्मचारियों द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़े जा रहे युद्ध में एक सैनिक की तरह कम से कम उपकरण, बिना नियमित छुट्टी के दिन-रात अपनी और अपने परिवार की जान की परवाह किये बिना निरन्तर कार्य कर रहे हैं। लेकिन सरकार नगर पालिकाओं और अग्निशमन के कर्मचारियों के त्याग समर्पण और देशभक्ति की भावना को नजरअंदाज कर रही है। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं में सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों का जीवन बीमा 50 लाख रुपये और डबल वेतन करने का एलान किया है। इस घोषणा से निकायों और अग्निशमन कर्मचारियों का मनोबल गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें