फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कार से डेढ़ लाख तो दूसरी से उड़ाए 50 हजार

Thu, 16 Jul 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

तेल लीक होने की बात कहकर अज्ञात आरोपियों ने दो कारों से दो लाख की नकदी व अन्य दस्तावेज उड़ा लिए। एक वारदात बुधवार दोपहर में हुई, तो दूसरी देर शाम में हुई। दोनों को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने एक ही तरीका अपनाया और फरार हो गए।

तेल निकल रहा है या नहीं, यह जांच करने कार से उतरे चालकों को इसका पता नहीं चला। बाद में उन्होंने पैसों व अन्य दस्तावेजों से भरे बैग को गायब पाया और इस बारे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


रामपुरा चौकी से एएसआई भूप सिंह ने बताया कि जगाधरी निवासी राजीव अग्रवाल की कालाआंब में मेटल फैक्टरी है। बुधवार को वह अपने ड्राइवर के साथ  सिविल अस्पताल के पास गए थे। वहां पर अग्रवाल गाड़ी से उतरकर दुकान पर सामान लेने चले गए और ड्राइवर कार में ही बैठा रहा। ड्राइवर नीरज ने बताया कि गाड़ी के पास एक युवक आया और उसने गाड़ी से तेल निकलने की बात कही।
विज्ञापन


उसने गाड़ी से नीचे उतरकर चेक किया तो ऐसा कुछ न मिला। जैसे ही वह बोनट बंद कर गाड़ी में बैठा तो उसने देखा बैक सीट पर रुपये से भरा बैग नहीं था। अग्रवाल ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये और कुछ अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। ठीक इसी प्रकार आरोपियों ने शहर के ईएसआई अस्पताल के समीप इनोवा गाड़ी से पैसों से भरा बैग, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज उड़ाए लिए। बैग में 50 हजार रुपये की नकदी रखी थी। पुलिस ने हुडा सेक्टर-15 निवासी संजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर शुरू कर दी। इसमें जांच कर रहे एचसी जसमेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें