फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 196 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Mon, 04 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ातीं डीसी प्रीति। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 196 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त प्रीति ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाहाबाद से जोनल इंचार्ज सुरेंद्र पाल रहे। उपायुक्त ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया। डॉ. चारू कालड़ा ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। महात्मा बलदेव सिंह ने बताया कि हर वर्ष 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित होता है। इस बार रविवार को शिविर लगाया गया। इस अवसर पर डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, रेडक्रॉस समिति के सचिव संजीव धीमान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें