फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को धर्म व संस्कृति से जोड़ें : शुभम

Mon, 04 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुख्य अति​​थि शुभम शास्त्री को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य पंडित शुभम शास्त्री ने सनातन संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, जिसे जानना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को धर्म, संस्कृति और इतिहास से जोड़ें। साथ ही उन्हें संस्कारित और शिक्षित बनाकर समाज में एकता को बढ़ावा दें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और पोस्ट ऑफिस डायरेक्टर सुशील भारद्वाज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें