व्यासपुर। काठगढ़ गांव में खैर तस्करों ने पंचायती भूमि पर खड़े 19 खैर के पेड़ चोरी से काट लिए। पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने शिकायत में बताया कि काठगढ़ में पंचायती भूमि पर खैर के पेड़ लगे हैं। चार मई को सूचना मिली थी कि चोरों ने खैर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं। जांच करने पर खैर के 19 पेड़ कटे मिले, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद