फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तिरंगा यात्रा में जयहिंद की सेना के नारे गूंजे

Sun, 18 May 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को छछरौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर की अगुवाई में यात्रा में काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने भारत माता की जय, जयहिंद की सेना, जय हिंद के नारे लगाए।
प्रीति जौहर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके भारतीय सेना ने विश्व में परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद रूचि कांबोज, सपना मानिकपुर ने बताया कि जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे आतंकी बैठे थे, उस पाकिस्तानी सेना को भारत की थल, वायु व नौसेना ने धूल चटा दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अमरजीत कौर, पूनम अग्रवाल, कामना राणा, सपना मानिकपुर, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, सुरेंद्र कौर, रवीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें