संस्था की ओर से दिए गए चेक दिखाते मेधावी विद्यार्थी। आयोजक
यमुनानगर। सामाजिक संस्था एक प्रयास आपके साथ ने कट लिस्ट के आधार पर चुने गए विद्यार्थियों का साक्षात्कर सोमवार को राजकीय कॉलेज छछरौली में लिया। विशेष सलाहकार शीशपाल चौहान और चेयरमैन आरएस शर्मा ने बताया कि छछरौली, आहड़वाला व्यासपुर, प्रतापनगर, गुर्जर कन्या महाविद्यालय देवधर और डीएवी साढौरा से कुल 20 विद्यार्थियों को बुलाया गया था, इनमें से 19 ने आत्मविश्वास के साक्षात्कार दिया। महासचिव कुंदन कालड़ा, गोपाल शर्मा और रवि भूषण गुप्ता ने बताया कि चयन प्रक्रिया के पहले चरण को पार करने वाले सभी विद्यार्थियों को दो-दो हजार रुपये के चेक दिए गए। कैशियर अच्छर सिंह और ओपी सैनी ने आने-जाने का किराया भी दिया। संवाद