वाहन के कागजों की जांच करती विभाग की टीम। डीआईपीआरओ
व्यासपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने बताया कि खनन विभाग के साथ जिला टास्क फोर्स से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी भी पुलिस के सहयोग से लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। मोबाइल माइनिंग टीम ने पिछले तीन दिनों में अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन डंपरों को जब्त किया है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन डंपरों पर आरटीओ ने 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद