रक्तदाताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य। आयोजक
व्यासपुर। संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को निरंकारी भवन ढलौर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 180 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिव कुमार कौशिक, रामचंदर शास्त्री, बाबू राम, संदीप शर्मा, सतीश चंद, मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद