फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 78 युनिट रक्त किया एकत्रित

Mon, 03 Aug 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विधायक का स्वागत करते चैलेंज यूथ क्लब के पदा​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
यमुनानगर। चैलेंज यूथ क्लब की ओर से गांव साबापुर में रविवार को रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 78 लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मार्केट कमेटी के चेयरमैन राकेश त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब के प्रधान सुधीर पांडे ने बताया कि संस्था पिछले तीन वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। इस अवसर पर साबापुर के सरपंच नीरज कंबोज, वीरेंद्र त्यागी, रोशन लाल, परविंद्र सिंह, राम लखन, डॉ. रजनी, लाल सिंह, श्याम, संजीव शर्मा, सुमित कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें