यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की तीन बाइक के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कलानौर में बाइक सवार जिला सहारनपुर के गांव सुल्तानपुर निवासी फरीद उर्फ मुन्ना को रोका गया। जांच में उसकी बाइक चोरी की मिली। यह बाइक 18 अक्तूबर को जगाधरी के सिविल अस्पताल के बाहर से चोरी की गई थी। आरोपी की निशानदेही गांव भूतमाजरा से 18 अक्तूबर को और चार माह पहले थाना छप्पर के गांव ऊंचा चांदना से चोरी की गई बाइक बरामद की गई। संवाद