जयपाल आर्य को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। प्रवक्ता
रादौर। आर्य समाज की ओर से रविवार को संस्था के भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान किरणपाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सेवाराम मुख्यातिथि और गुरुकुल शादीपुर के आचार्य सर्वमित्र आर्य मुख्यवक्ता के तौर पर शामिल हुए। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संगीताचार्य प्रसिद्ध भजनोपदेशक आर्य रत्न जयपाल आर्य को अंग वस्त्र पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर वेद प्रचार योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्य प्रधान किरणपाल आर्य, पूर्व प्रधान रमेशचंद आर्य, मान सिंह आर्य, प्रचार मंत्री अमित कांबोज, पार्षद राजीव आर्य सन्नी मौजूद रहे। संवाद