फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कल बंद रहेंगे जिले के 1650 मेडिकल स्टोर

Tue, 19 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री और नकली दवाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिले भर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने मंगलवार 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल के चलते जिले के करीब 1650 मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार लंबे समय से ऑनलाइन दवा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री में निगरानी की कमी के कारण नकली और बिना मानक वाली दवाइयों के बाजार में आने की आशंका बनी रहती है, जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण और नकली दवाइयों की रोकथाम को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छोटे मेडिकल स्टोर संचालक लगातार आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। यदि यही स्थिति रही तो छोटे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होगा और रोजगार पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक दवाइयां पहले से खरीद लें, ताकि हड़ताल के दौरान परेशानी न हो। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हड़ताल को लेकर जिले के मेडिकल स्टोर संचालकों में व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें