संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। इसी कड़ी में 13 फरवरी को नामांकन करने की सूची भी जारी हो जाएगी और इस बार 1609 मतदाता प्रधान चुनेंगे। बार एसोसिएशन का चुनाव प्रधान, उप प्रधान, जनरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी तथा ट्रेजरर पदों के लिए होगा।
बजगाधरी-यमुनानगर बार एसोसिएशन का पहला चुनाव साल 1980 में हुआ था। पिछली बार 16 दिसंबर को बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। जिसमें 1228 मतदाताओं ने मतदान किया था। पिछली बार लगभग 1484 मतदाता थे। मौजूदा समय में जिला बार एसोसिएशन प्रेसिडेंट एडवोकेट अरुण ढांडा हैं। उन्हें 543 वोट पड़े थे।