संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यदि आप 22 से 26 दिसंबर के बीच ट्रेन से कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क हो जाए। इस अवधि में घर से निकलने से पहले एक बार अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य पता कर लें। ऐसा न हो कि आप स्टेशन पर पहुंचे और पता चले कि आप की ट्रेन रद्द है। कारण रेलवे की ओर से कुछ कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस पर करीब 16 ट्रेनें रद्द की गई हैं और 19 गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है।
रेलवे की ओर से सहारनपुर लुधियाना लाइन पर दोराहा स्टेशन का पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है, जिसके तहत यहां पर इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग बिजली का काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने 23 व 24 दिसंबर का ब्लॉक लिया गया है। इन दो दिन के ब्लॉक के कारण पांच दिन रेल सेवा प्रभावित रहेगी। इसके लिए रेलवे की ओर से 22 से 26 दिसंबर तक ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत रेलवे ने दोनों तरफ की 16 गाड़ियां रद्द कर दी हैं। जबकि 19 गाड़ियों के रूट बदले हैं।
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
ब्लॉक के चलते गाड़ी संख्या 04651-52 जयनगर अमृतसर जयनगर 24 व 26 दिसंबर तक दोनों तरफ रद्द रहेगी। वहीं 18237 बिलासपुर से अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 22 दिसंबर को और 18238 अमृतसर- बिलासपुर छत्तीसगढ़ 24 दिसंबर को रद्द की गई है। दरभंगा से अमृतसर और अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस 23 व 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। जबकि अंबाला स्टेशन से जाने वाली 14033 दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा 23 और 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली के लिए 24 दिसंबर को रद्द की गई है। वहीं 04503-04 अंबाला लुधियाना अंबाला विशेष एक्सप्रेस का 23 व 24 को संचालन नहीं होगा। 22429 व 30 दिल्ली पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस 24 व 25 दिसंबर को, गाड़ी संख्या 12459-60 नई दिल्ली से अमृतसर 24 दिसंबर को, गाड़ी संख्या 12491-92 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 24 से 26 तक रद्द की गई है।
इन गाड़ियों का बदला रूट
रेलवे की ओर से ब्लॉक के चलते 22 से 26 दिसंबर तक कई गाड़ियों का संचालन रास्ता बदल कर किया जा रहा है। इस दौरान 12445 नई दिल्ली श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर से अमृतसर एक्सप्रेस 22 दिसंबर को चंडीगढ़ साहनेवाल के रास्ते जाएगी। जबकि 12919-20 डॉ. अंबेडकर नगर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 22 व 23 और 23 व 24 दिसंबर को चंडीगढ़ साहनेवाल के रास्ते निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त कोचुवेली से अमृतसर एक्सप्रेस 22 दिसंबर को चंडीगढ़ साहनेवाल, 12238 जम्मूतवी से वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 23 व 24 दिसंबर को धुरी से राजपुरा, 18238 अमृतसर से चंडीगढ़ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 23 दिसंबर को, 12904 अमृतसर मुंबई सेंट्रल स्वर्ण मंदिर मेल 23 व 24 दिसंबर को, 18104 अमृतसर से टाटानगर एक्सप्रेस 24 दिसंबर, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर एक्सप्रेस 22 दिसंबर को, 12903 मुंबई सेंट्रल अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल 23 दिसंबर को, 13308 फिरोजपुर से धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 24 दिसंबर को धुरी राजपुरा के बीच डायवर्ट की गई है। इसके अलावा 12317 कोलकाता अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 22 दिसंबर को, 12332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 24 दिसंबर को 22706 जम्मूतवी तिरुपति हमसफर 24 दिसंबर को, 22461 नई दिल्ली श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 24 दिसंबर को, 12414 जम्मूतवी से अजमेर एक्सप्रेस 24 दिसंबर को चंडीगढ़ साहनेवाल के रास्ते निकाली जाएगी। वहीं 12425 नई दिल्ली जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस धुरी जाखल के रास्ते निकाली जाएगी।
रेलवे की ओर से गाड़ियों के बेहतर संचालन व यात्री सुविधा के लिए 23 व 24 दिसंबर को दोराहा के पास ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के कारण 22 से 26 दिसंबर तक कुछ गाड़ियों के रूट में बदलाव कर कई ट्रेन रद्द की गई हैं। 26 दिसंबर के बाद इन सभी गाड़ियों का नियमित संचालन किया जाएगा। - हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।