फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल के 16 खिलाड़ी प्रदेशस्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

विज्ञापन
16 players of government school selected for state level competition - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई खंड व जिलास्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के 16 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। स्कूल के खिलाड़ी पहले खंड स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए। वहीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन से पदक जीतकर राज्यस्तरीय स्पर्धा में जगह बनाई।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्कूल सहित विभाग अधिकारियों में भारी उत्साह है। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों व आयु वर्ग में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें स्कूल के 76 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। जिसके बाद नियमानुसार 65 खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने 28 पदक अपने नाम किए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता विजेताओं में से खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। शानदार प्रदर्शन के दम पर 16 खिलाड़ियों ने स्टेट चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई।
प्रभारी डीपीई विजय कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से स्कूल में हर्ष का माहौल है। यह प्रतियोगिताएं विभाग की ओर से खेल अनुसार अलग अलग दिन करवाई गई थीं। जिसके बाद खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तर पर किया गया है। विजय कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। इस दौरान विनोद अरोड़ा, जयवीर, राजेंद्र शास्त्री, रजत, मनीष, बलदेव सहित स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें