यमुनानगर। गुरु नानकपुरा जगाधरी निवासी हरप्रीत ने थाना सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने साथी सावनपुरी कॉलोनी निवासी राजेश कुमार पत्थर लगाने का काम करते हैं। वह दोनों बाइक पर सवार होकर तेजली में पत्थर का काम देखने के लिए आए थे। काम देखकर दोनों घर लौट रहे थे। जब वह तेजली रोड राम शरण मंदिर के पास पहुंचे ब्रेजा कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मर दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में उसकी दायीं टांग व घुटने पर चोट लगी। जबकि राजेश की दाहिनी टांग व कई जगह चोट आई। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के दौरान पता चला कि उन दोनों की टांगें टूट गईं। संवाद