यमुनानगर। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए मई 2014 से अब तक 6 करोड़ 33 लाख 46 हजार 900 रुपये की राशि खर्च की गई। इस राशि में से यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 5 करोड़ 87 लाख 18 हजार रुपये, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में 26 लाख 91 हजार 500 रुपये, रादौर विधानसभा क्षेत्र में 9 लाख 62 हजार 400 रुपये की राशि खर्च की गई है। साढौरा विधानसभा क्षेत्र में 9 लाख 75 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। यह जानकारी डीसी आमना तस्नीम ने दी। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांव खुर्दबन में 48 लाख रुपये की राशि से बैडमिंटन हॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। तेजली खेल परिसर में 2.80 करोड़ रुपये की राशि से फैसिलिटेशन सेंटर के निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
1.73 करोड़ रुपये से बनेगा बहुउद्देशीय हॉल
इसी प्रकार तेजली खेल परिसर में 1.73 करोड़ रुपये की राशि बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। परिसर की सड़कों के उपर 17.4 लाख रुपये की राशि से स्ट्रीट लाइटें व स्टेडियम की चारदीवारी पर 12.8 लाख रुपये की राशि खर्च की गई। आमना तस्नीम ने बताया कि तेजली खेल में सड़क निर्माण के लिए 52.90 लाख रुपये की राशि तथा राजीव गांधी खेल परिसर नागल के रख-रखाव हेतु 4.16 लाख रुपये की राशि जारी की गई। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में मिनी खेल स्टेडियम बनाने के लिए 22 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि तथा छछरौली में राजीव गांधी खेल परिसर के रख-रखाव के लिए 4.59 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
गांव बरसान के खेल परिसर के रख रखाव के लिये प्रदान की राशि
रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव बरसान के राजीव गांधी खेल परिसर के रख-रखाव के लिए 3.86 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। सरस्वती नगर खंड के गांव गोलनी के राजीव गांधी खेल परिसर में मिट्टी डलवाने के लिए 5 लाख 76 हजार 400 रुपये की राशि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा खर्च की गई है। साढौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटड़ा खास के राजीव गांधी खेल परिसर के रख-रखाव हेतु 5.48 लाख रुपये की राशि तथा गांव लाहड़पुर के राजीव गांधी खेल परिसर के रख-रखाव पर 4.27 लाख रूपये की राशि खर्च की गई है।