फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ की लागत से बनेबा गुर्जर कन्या महाविद्यालय: कंवरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। गांव ताजेवाला, डेकड़ीवाला, कोहलीवाला, मजैहदवाला, अराईयावाला, कुटीपुर, कलेसर, बोम्बेपुर, प्रतापनगर व बहादुरपुर का स्पीकर कंवरपाल ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि जगाधरी हल्के में सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रतापनगर में 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट से बड़ा अस्पताल मंजूर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि गांव देवधर में गुर्जर कन्या महाविद्यालय में लड़कियों की शिक्षा के लिए भाजपा सरकार ने 3 करोड़ से ज्यादा की ग्रांट दी है। कंवरपाल ने ग्रमीणों की मांग पर देवधर से बीचपड़ी तक वाया दड़वा सड़क बनवाने की घोषणा की। प्रतापनगर में जल्दी ही आईटीआई खुलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास कार्यों के लिए जो भी मांग ग्रामीण करेंगे वो विकास कार्य तुरंत करवाए जाएंगे। गांव डेकड़ीवाला, अराईयावाला, कुटीपुर के बहुत से लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा भंगेडा, बलविन्द्र मुजाफत कलां, सरपंच यशपाल ताजेवाला, निशचल चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, अशोक गुर्जर बहादुरपुर, सतीश जैधरी, सोनू मांडेवाला, सचिन गुर्जर, सुभाष बल्लेवाला, सरपंच रविंद्र, विजय सिंगला, मुदित बंसल, रोशन लाल सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें