फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कोर्ट में पेश होने से पहले ही मुस्लिम लड़के के कब्जे से लड़की को छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले घर से भगाकर लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह करने के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। हाई कोर्ट में जाते समय कुछ लोगों ने युवक के कब्जे से लड़की को छुड़वा लिया। युवक ने लड़की के परिजनों पर उसे छुड़वाने का आरोप लगाया है। युवक ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लड़की के नहीं पहुंचने पर कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को चंडीगढ़ पुलिस हमीदा इलाके में आई भी, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका। आरोपी समुदाय विशेष के युवक ने हाईकोर्ट में नया केस डाला है। इसमें उसने कहा है कि मुझे व मेरी पत्नी की जान को खतरा है। मेरी पत्नी के परिजन उसे मार देंगे।
बता दें कि बीती दस जून को हमीदा इलाके से एक संगठन के कार्यकर्ता की 19 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी। पिता ने समुदाय विशेष के युवक पर उसे अगवा करने व घर से नकदी व गहने चुराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक व उसके कुछ साथियों पर केस दर्ज किया था। इसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने लड़की का धर्म व नाम परिवर्तन करवाया। अगवा करने के बाद आरोपी युवक बीती दस जून को ही पिंजौर के मदरसे में ले गया। यहां दोनों का निकाह पढ़ा गया। परिजनों से जान का खतरा देख 12 जून युवती के नाम से हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका अर्जी दायर की गई। इस अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 जून की तारीख दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अभी तक लड़की का कोई पता नहीं चला है। पुलिस की टीमें उसे तलाश कर रही हैं। चंडीगढ़ से उसे छुड़वाया गया, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
-सुभाष चंद, डीएसपी हेडक्वार्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें