संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को टीमों व खिलाड़ियों का चयन करने के लिए ट्रॉयल लिए गए। ट्रॉयल तेजली खेल परिसर में हुआ। इसमें जिलेभर से 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसे लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। ट्रॉयल के लिए खिलाड़ी समय से पहले ही मैदान में पहुंच गए थे। इस प्रतियोगिता के लिए छह खेलों में 156 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इसमें कबड्डी, वालीबाल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल खेल शामिल हैं। जिलास्तरीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। ट्रॉयल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल तकनीक, ऊर्जा व दमखम का खूब प्रदर्शन किया। ट्रॉयल के बाद विभाग की ओर से कुल 156 महिला व पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें महिला व पुरुष की फुटबाॅल टीम के लिए कुल 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
वहीं, कबड्डी, वॉलीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, बास्केटबाॅल टीम के लिए 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन से पहले खेल विभाग के अधिकारियों व कोचों ने खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान जिले का निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की जांच की।
इस दौरान कबड्डी, वालीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल के मैदानों में उनका ट्रायल लिया गया। अब चयनित खिलाड़ियों से जिलास्तरीय टीम बनाई जाएगी। यह टीम गुरुग्राम व पलवल में होने वाली राज्यस्तीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में 9 से 11 फरवरी भाग लेंगी। चयन प्रक्रिया जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में करवाया गया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक नरेश कुमार, कबड्डी कोच पुष्पेंद्र, फुटबाल कोच भूपेंद्र, कुश्ती कोच अमित, तलवारबाजी कोच हरप्रीत, स्केटिंग कोच विक्रांत सहित अन्य अन्य मौजूद रहे।
ट्रॉयल के दौरान फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
ट्रॉयल के दौरान फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
ट्रॉयल के दौरान फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद