मरीजों को राशन वितरित करते मुंकदलाल संस्था के अधिकारी। स्वयं
रादौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को निक्ष्य मित्र योजना के तहत मुकंद लाल संस्था की ओर से टीबी मरीजों को राशन वितरित किया गया। मुकंद लाल संस्था के डॉ. अजय शर्मा ने सभी मरीजों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने व दवाई समय पर लेने का आग्रह किया। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने टीबी मरीजों से उनकी दवाई और स्वास्थ्य के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि टयूबरकलोसिस को आम बोलचाल की भाषा में टीबी कहते हैं। दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी होना, अचानक से वजन का घटना, भूख में कमी आना, शाम के समय बुखार आना, रात को सोते समय ठंडा पसीना आना, बलगम के साथ खून आना टीबी के लक्षण हो सकते है। इस अवसर पर डॉ. पल्लवी मार्या, संगीता नर्सिंग ऑफिसर, प्रिंस मौजूद रहे। संवाद