फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर स्क्रीन पर एक साथ दो हजार लोगों ने लाइव देखा शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के दो हजार लोगों ने सौभाग्य रिजोर्ट में लगाए गई प्रोजेक्टर स्क्रीन पर एक साथ देखा। मेयर मदन चौहान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा समेत शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। वीरवार शाम करीब छह बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं व शहर के प्रमुख लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। करीब सात बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इसके बाद सभी लोग टकटकी लगाए हुए प्रोजेक्टर स्क्रीन पर लाइव दिखाए जा रहे कार्यक्रम को देखने लगे। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने लगे, सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय बोली। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर मदन चौहान ने कहा कि देश में फिर से भाजपा सरकार बनने से देश का चहुंमुखी विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन देश की तरक्की के नए आयाम लेकर आएगा। मौके पर भाजपा नेत्री रोजी मलिक आनंद, महामंत्री राजेश सपरा, भाजयूमो प्रदेश कोषाध्यक्ष रोचक गर्ग, गिरीश पुरी, करनेश वर्मा, मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, नितिन कपूर, संजीव गोंदी, तुलसी गोस्वामी, जयप्रकाश, संजीव गर्ग, रवि मोदगिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें