फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग ने 11 और स्क्रीनिंग प्लांट किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। जिला प्रदूषण विभाग की टीम ने वीरवार को लक्कड़ भीलपुरा मंडोली गागड़ में अवैध रूप से चल रहे स्क्रीनिंग प्लांट पर कार्रवाई करते हुए 11 प्लांट सील कर दिए गए। प्रदूषण विभाग की टीम के पहुंचते ही स्क्रीनिंग प्लांट में हड़कंप मच गया। टीम की सूचना मिलते ही कई संचालक स्क्रीनिंग प्लांट बंद कर के फरार हो गए। प्रदूषण विभाग के एसडीओ कमलजीत ने बताया कि जिले में अवैध रूप से चल रहे स्क्रीनिंग प्लांट पर प्रदूषण विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। यह अभियान विभाग ने ताजेवाला से शुरू किया था। जिसमें ताजेवाला में करीब एक दर्जन स्क्रीनिंग प्लांट को सील किया गया था। उसके बाद अगली कार्रवाई बेलगढ़ में अवैध रूप से चल रहे प्लांटों पर की गई। इस दौरान 13 स्क्रीनिंग प्लांट को मंगलवार को सील किया गया था। अभियान के तहत लक्कड़ भीलपुरा और मंडोली गागड़ में अवैध रूप से चल रहे 11 स्क्रीनिंग प्लांट प्रदूषण विभाग की तरफ से सील किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई प्रदूषण विभाग द्वारा पूरे जिले में चलाई जा रही है। जब तक जिले में चल रहे अवैध स्क्रीनिंग प्लांट पूरी तरह से बंद नहीं हो जाते विभाग की तरफ से यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

इन स्क्रीन प्लांटों को किया गया सील
विभाग ने लक्कड़ में श्रीबालाजी स्क्रीनिंग प्लांट, शिव स्क्रीनिंग प्लांट, युवराज स्क्रीनिंग प्लांट, गुलशन स्क्रीनिंग प्लांट सील किए हैं। बाला सुंदरी स्क्रीनिंग प्लांट मंडोली गागड़, श्रीराम स्क्रीनिंग प्लांट मंडोली गागड़, उम्मीद स्क्रीनिंग प्लांट नथनपुर, सुखमणि स्क्रीनिंग प्लांट मंडोली गागड़, मां भारती स्क्रीनिंग प्लांट मंडोली गागड़, गुरु स्क्रीनिंग प्लांट मंडोली गागड़, साक्षी स्क्रीनिंग प्लांट मंडोली गागड़ में विभाग ने कार्रवाई कर प्लांट सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें