रादौर। क्षेत्र में टमाटर की फसल अच्छे दामों पर बिकने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं टमाटर के दामों में उछाल आने के बाद दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान, चंडीगढ़ के व्यापारी क्षेत्र के गांवों में किसानों की टमाटर की फसल खरीदने के लिए पहुंच रहे है। पिछले वर्ष टमाटर उत्पादक किसानों को कम दाम मिलने से भारी निराशा हुई थी। लेकिन इस बार टमाटर की फसल का जहां बंपर उत्पादन हो रहा है, वहीं टमाटर की फसल पिछले वर्ष के मुकाबले कई गुणा ज्यादा दामों पर बिकने से मुरझाऐ किसानों में खुशी लौट आई है। टमाटर उत्पादक किसान अनिल गुप्ता, नीरज लाला, गुरदयाल सिंह, प्रवीण कुमार, श्यामसिंह, सतीश कुमार, राजकुमार ने बताया कि टमाटर की फसल पककर तैयार है। इस समय टमाटर की 25 किलो की करेट दिल्ली आजादपुर मंडी में 600 से 700 रुपये में बिक रही है। पिछले वर्ष टमाटर की एक करेट मंडी में मात्र 40 से 50 रुपये बिकी थी। ऐेसे में किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा था। लेकिन इस बार टमाटर के दाम बेहतर होने से उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। टमाटर की फसल खरीदने के लिए दूसरे राज्यों के व्यापारी पहुंच रहे हैं। जो किसान के खेत में 500 से 600 रुपये प्रति करेट टमाटर खरीद रहे हैं।
फोटो:- 17