सरस्वती नगर। ब्लॉक के सभी गांवों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। दोपहर साढ़े चार बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव ऊंचा चंदना के बूथ नंबर 10 पर ईवीएम मशीन खराब होने से डेढ़ घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। यमुनानगर से ईवीएम मशीन मंगवाने के बाद बूथ को शुरू किया गया। वहीं गांव सदबपुर के बूथ नंबर 212 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मशीन नहीं चल पाई, मशीन बदलने के पश्चात करीब डेढ़ घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए मतदाताओं में भरी जोश देखा गया। डीएवी स्कूल सरस्वती नगर में तपती धूप में भी लोग मतदान के लिए लाइनों में लगे रहे।