फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन घरों व पशुओं के तबेले में लगी आग, हजारों का सामान राख, कई मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। ललहाड़ी कलां गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से आधा दर्जन घर, पशु और पशुओं के तबले जलकर राख हो गए। आग में पीड़ितों का घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी को सूचना दी गई। लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी छछरौली सोमनदी पर बने वैकल्पिक पुल पर लगे जाम में फंस गई और समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाई। जबतक गाड़ी आती तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पीडित रामकुमार, जगमाल, सुरजा राम, करनैल सिंह, शेरसिंह ने बताया कि शाम लगभग छह बजे उनकी झोंपड़ियों में
अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते रहे तब तक झोंपडियों में लगी भयंकर आग ने आधा दर्जन झोंपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग लगने से पीड़ितों का घर का सारा भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा घरों में लगी आग को बुझाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन आग की लपटें पूरी झोंपड़ियों को जलाने के बाद ही शांत हुई। ग्रामीणों ने एकत्र होकर सबसे पहले तबेले में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। लेकिन हड़बडाहट में लगभग आधा दर्जन मवेशी झुलस गए। झोंपड़ियों में लगी आग से आधा दर्जन मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिनको ग्रामीणों द्वारा बाहर निकाला गया।
ओवरलोड वाहनों की वजह से लगे जाम में फंसी गाड़ी
छछरौली सोमनदी पर बनाए अस्थाई रास्ते ने ओवरलोड वाहनों के जाम के लगने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी ललहाडी गांव में समय पर नही पहुंच पाई। राजेश, पवन, काला, रविश, गौरव आदि का कहना है कि वह उस समय सोमनदी के पुल पर जाम में फंसे हुए थे और छछरौली की ओर से साईरन बजाते हुए दमकल विभाग की गाड़ी आई और वह भी जाम में फंस गई। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के सामने से ही छछरौली से ओवरलोड लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां निकलती रहती है और शेरपुर नाके पर मौजूद पुलिस कर्मी भी उनको नही रोकते। सोमनदी पुल पर सबसे अधिक लकड़ी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों की वजह से जाम लगता है।
विज्ञापन

सौ मीटर दूरी पर बैठे पुलिस कर्मी भी नहीं खुलवा पाए जाम
शेरपुर नाके पर मौजूद पुलिस कर्मी और लगभग सौ मीटर दूरी पर तैनात थाने में बैठे अधिकारी भी सोमनदी पुल पर लगने वाले जाम से निजात नहीं दिला पाते। पुल से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों के लिए पुलिस द्वारा समय सारणी
निर्धारित करनी चाहिए ताकि दिन में चलने वाले आमजन परेशान न हो। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी लल्हाड़ी गांव में पहुंचती तब तक आग की लपटों में आधा दर्जन झोंपड़ियां जलकर राख हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल विभाग की गाडी गांव में पहुंच जाती तो गांव में काफी हद तक नुकसान कम होता। थाना प्रभारी का कहना है कि कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा होने के कारण थोडी असुविधा हो रही है। चुनाव के बाद फोर्स आ जाने से परेशानी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें