फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, सीएम को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, सीएम को भेजी शिकायत
विज्ञापन

रादौर। खेड़ा मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसपी और मुख्यमंत्री को भी भेजी है। अपनी शिकायत में रामचन्द्र नाम के बुजुर्ग व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह खेतीबाड़ी व पशुपालक का काम करता है। उसके पास एक दुधारू भैंस थी। रादौर निवासी रिंकू जो व्यापारी है उसने उसकी पिछले साल नवंबर में भैंस 54 हजार रुपये में बिकवा दी और खरीददार से एक सप्ताह में रुपये दिलवाने का वादा किया, लेकिन उसने टाइम पर पेमेंट नहीं की। बुजुर्ग रामचंद्र ने बताया कि काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को उसे व रिंकू पुलिस थाने बुलाया गया। जांच अधिकारी ने खरीददार को नहीं बुलाया। आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाए पुलिस उन्हें ही धमकाने लगी। जब उसने विरोध किया, तो डंडे से उसे व रिंकू की पिटाई कर दी। उसने शिकायत थाना प्रभारी से की तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। बुजुर्ग ने इसकी शिकायत एसपी यमुनानगर व मुख्यमंत्री को दी है।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। थाने के किसी कर्मचारी ने उनके साथ कोई मारपीट नहीं की है। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन खरीददार को मिर्गी का दौरा पड़ गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें