फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने बेवजह शर्ते लगाकर किसानों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन (रतनमान गुट) का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसडीएम रादौर कंवरसिंह से मिला। भाकियू जिला प्रधान सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने एसडीएम रादौर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगे पूरी करने की गुहार लगाई। इस अवसर पर बिजली निगम की ओर से एसडीओ बलवान सिंह किसानों की समस्याएं सुनने के लिए मौके पर पहुंचे। एसडीएम कंवर सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार से पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान सुभाष गुर्जर ने बताया कि धान के सीजन में ओलावृष्टि, तेज बारिश व तूफान से क्षेत्र के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। सरकार ने किसानों की फसलों की गिरदावरी करवाकर उन्हें जल्द मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार की घोषणा के बावजूद अभी तक केवल 25 प्रतिशत प्रभावित किसानों को ही फसल खराब होने पर मुआवजा मिल पाया है। मुआवजा लेने के लिए क्षेत्र के किसान धक्के खाते फिर रहे है। वहीं किसानों को फसल बीमा योजना के तहत भी फसल खराब होने पर बीमे की राशि नहीं मिल पाई है। सुभाष गुर्जर ने कहा बिजली निगम की ओर से किसानों को नए कनेक्शन लेने पर अनेक शर्तें लगाई जा रही हैं। किसान इन शर्तों को पूरा करने में असमर्थ है। बिजली निगम ने बेवजह शर्तें लगाकर किसानों को परेशान किया है। सरकार नए कनेक्शनों पर लगाई गई शर्तों को तुरंत वापस ले। इस अवसर पर एसडीओ बलवानसिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि नये कनेक्शनों पर निगम द्वारा लगाई गई शर्तों के बारे में वह उच्चाधिकारियों को अवगत करवाकर इसका समाधान करेंगे। किसानों ने सरकार व प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह चुनावों में भाजपा पार्टी को हरवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जयपाल, धर्मवीर, नाथीराम, रादौर ब्लॉक प्रधान उदय सिंह, जठलाना के ब्लॉक प्रधान कर्मवीर, उपप्रधान रादौर सुभाष, रमेश ढिल्लो, शमशेर सिंह, राजेश डांगी, सतीश कुमार, गुरदयाल सिंह, संजीव, रघुवीर सिंह, रोशनलाल, सतनाम सिंह आदि किसान मौजुद थे।
विज्ञापन

फोटो : 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें