दो पक्षों में झगड़ा, कारों के शीशे पर ईंट मारकर हुए फरार
यमुनानगर। मेला सिंह चौक के पास सड़क किनारे कार खड़ी करने को लेकर युवकों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दो कारें तोड़ दी। कारों के शीशे पर ईंटें मारी और वहां से अपनी कार में फरार हो गए। सूचना मिलते ही शहर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रात तक पुलिस ने इस मामले में शिकायत न मिलने की बात कही है। पुलिस का कहना था कि शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। उधर, झगड़े के बाद चौक पर जाम लग गया। जानकारी के अनुसार संतपुरा रोड पर सड़क किनारे कार खड़ी करते समय युवकों की आपस में बहस हो गई। एक पक्ष ने कार न हटाने की बात कही तो दूसरे पक्ष ने खड़ी कारों पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। इसमें दोनों कारों के शीशे टूट गए। हमला करने वाले युवक अपनी कार में मौके से फरार हो गए।