अकबरपुर में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सरस्वती नगर। ब्लॉक के गांव अकबरपुर के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंजूर हो गया है। सरपंच उषा रानी ने बताया कि पंचायत द्वारा 4 एकड़ पंचायती भूमि देने के लिए प्रस्ताव डाल दिया गया था। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने 3 महीने पहले की थी। यह कार्य अंडर प्रोसेस है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिलहाल अस्थायी भवन मांगा गया है। पंचायत द्वारा उसके लिए भी प्रस्ताव पास कर दे दिया गया था। पंचायत प्रतिनिधि राम कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के गांव में बनने से दर्जनों गांव के लोगों को लाभ होगा। अब तक गांव के लोगों को सरस्वती नगर या जगाधरी के अस्पतालों में जाना पड़ता था।