फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन को लेकर वर्कशॉप यूनियन के नेताओं ने पोस्टर वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवेशन को लेकर वर्कशॉप यूनियन के नेताओं ने पोस्टर वितरित किए
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की जगाधरी वर्कशॉप में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कारखाना मंडल सह सचिव सुरेश कुमार ने की। बैठक में उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही सात अप्रैल को कारखाना मंडल की अधिवेशन जगाधरी वर्कशॉप में होगा। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने एक पंपलेट लोगों के बीच वितरण करने का काम करेगी और आने वाले चुनाव में उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की जीत सुनिश्चित हो इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पंपलेट के माध्यम से बताया गया कि उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने रेल कर्मचारी के लिए क्या काम किया है और क्या काम करने वाली है।
कर्मचारी नेता सुरेश कुमार ने कहा कि जगाधरी वर्कशॉप रेलवे कॉलोनी की समस्या, जगाधरी वर्कशॉप में रेलगाड़ी के ठहराव, स्थानीय मुद्दे और यूनियन के संघर्ष की मांगों पर भी विचार किया गया। उन्होंने बताया कि कारखाना मंडल के अधिवेशन में लखनऊ, अमृतसर, जालंधर, कालका आदि कारखानों से रेल कर्मचारी भारी तादात में सात अप्रैल को पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। जिससे जगाधरी वर्कशॉप की रेल कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर मुकेश चौधरी, श्यामलाल, देव शंकर सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, जगदीश कुमार , अशोक कुमार गुप्ता, अभिनीत मिश्रा, सुरेंद्र राणा, सुशील कुमार, रामकुमार, सुदेश कुमार, बालेश्वर मरांडी, राकेश हमीदा, नितीश कुमार, रणधीर कुमार , नयाब सिंह ,राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें