फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: जिलेट गार्ड ‘सफलता अपनी मुट्ठी में’ कार्यक्रम में छात्रों ने जाना ग्रूमिंग का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेट गार्ड ‘सफलता अपनी मुट्ठी में’ कार्यक्रम में छात्रों ने जाना ग्रूमिंग का महत्व
विज्ञापन

यमुनानगर। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सही ग्रूमिंग और सही मार्ग दर्शन बेहद जरूरी है। सिर्फ प्रतिभावान होने या उच्च योग्यता वाला होने भर से सफल होने की गारंटी नहीं मिल सकती। यह सब इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अवसर पड़ने पर उसे कैसे अपने अनुकूल कर पाते हैं। सफलता के आयाम छूने के लिए सही मार्ग दर्शन व आत्मविश्वास का होना भी बेहद जरुरी है। उत्तर प्रदेश में अपार सफलता के बाद हरियाणा के हिसार, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व यमुनानगर के कॉलेजों में युवाओं के लिए पहली बार जिलेट गार्ड और अमर उजाला पब्लिकेशंस लिमिटेड लेकर आया है ‘सफलता अपनी मुट्ठी में।
रादौर स्थित सेठ जयप्रकाश मुकंदलाल इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई करियर और ग्रूमिंग वर्कशॉप के जरिये युवाओं में वो आत्मविश्वास/कॉन्फिडेंस बढ़ाने की कोशिश की गई, जो जिंदगी में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहे। मोटिवेशन स्पीकर अरूण कुमार ने किस तरह खुद को प्रेजेंट करना है, यह भी इस वर्कशॉप के माध्यम से बताया गया।
विज्ञापन

थर्ड ईयर के छात्रों के लिए यहां एक जॉब-टेस्ट का भी आयोजन हुआ। जिसमें प्रश्न-उत्तर राउंड व ग्रुप डिस्कशन हुआ। जिसमें स्टूडेंट विशाल, हिमांशु व शुभम को विजयी घोषित किया गया। उन्हें ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। साथ ही चुने गए बेहतरीन छात्रों को देश के जाने-माने पब्लिकेशन में काम करने का मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन विजेंद्र सिंह मानते हैं कि सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है और इसके लिए जरूरी है सही ग्रूमिंग। जिलेट गार्ड ने हमेशा मुझे स्मार्ट और क्लीन लुक देकर मेरे कॉन्फिडेंस को बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें