लैंडलाइन और ब्राडबैंड ठप, मोबाइल उपभोक्ता भी परेशान, शहर में इंटरनेट सेवाएं लड़खड़ाई, लैंडलाइन और ब्राडबैंड भी ठप, मोबाइल उपभोक्ता भी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का दम भरने वाली इंटरनेट कंपनियां की सेवा दो दिन से लड़खड़ा गई है। स्थिति ये है न तो लैंडलाइन और न ही ब्राडबैंड चल पा रहे। कॉलिंग व नेट सर्विस बिल्कुल आधी से भी कम रह गई। बार-बार कॉल करने के बाद भी कॉल ड्राप हो रही। यहां तक बैंक सर्विस भी प्रभावित हो गई। जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रही कसर को बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान सेंटरों पर लगे जैमर ने पूरी कर दी। अधिकारियों का कहना है कि यमुनानगर आने वाली इंटरनेट की लाइन में टेक्निकल खराबी आ गई है। जिसकी वजह से सर्विस प्रोवाइडर की सेवाएं धीमी हो गई है। इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी द्वारा तकनीकी खराबी को दूर किया जा रहा है।
बॉक्स
शहर में ब्रॉडबैंड के 80 हजार कनेक्शन
शहरी इलाके में कंपनियों के ब्रॉडबैंड के करीब 80 हजार से अधिक कनेक्शन हैं जोकि दो दिन से प्रभावित हैं। एक कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट के चलते इंटरनेट की दिक्कत आ रही है। लेकिन इस दिक्कत के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही। क्योंकि इंटरनेट पर ही ज्यादातर काम होते हैं।
वर्जन
दो दिन से इंटरनेट सर्विस प्रभावित देखने को मिल रही है। इससे बैंक के कार्य प्रभावित हो रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत डाटा डाउन लोड, अपडेट व ईमेल करने में आ रही है। कंपनी को इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है।
-सुनील चावला, एलडीएम, पीएनबी।
वर्जन
बीएसएनएल सर्विस पर मामूली असर पड़ा है। ऐसा टेक्निकल फॉल्ट के कारण हुआ होगा। लाइन को चैक करवा लिया गया, लेकिन कुछ खास देखने को नहीं मिला। अब पहले की तरह सर्विस ठीक चल रही है।
-जसबीर, एसडीओ, बीएसएनएल।