फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर
विज्ञापन

जय प्रकाश मुकन्दलाल इनोवेटिव इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट में एक बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की अलग-अलग चार टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच तृतीय वर्ष और चतुर्थ वर्ष के मध्य संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन कॉलेज के निदेशक डॉ. रणजीत सिंह चौहान ने किया। खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। इसलिये सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। जो उनके शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायक होगी। कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रदीप डाबर ने विद्यार्थियों को 9 मार्च को कॉलेज में होने वाली एथलेटिक मीट के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह चौहान, डॉ. शशांक शर्मा, प्रदीप डाबर, दुष्यंत चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें