फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में संस्था के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती व विद्यालय के भूतपूर्व मैनेजर डॉ. कमलेश भंडारी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया। हवन यज्ञ में स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने मिलकर हवन कुंड में आहुतियां डालकर महर्षि दयानंद की कृतियों का स्मरण किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल रमन शर्मा ने कहा कि आज समाज में कन्याओं व नारियों को सभी क्षेत्रों में जो अधिकार प्राप्त हुए है। ये सभी अधिकार महर्षि दयानंद की देन है। उन्होंने तत्कालीन समाज में फैली छुआछूत, बाहरी आडंबरों व पाखंडों को डटकर विरोध किया। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद ने अपनी वैदिक वाणी से हिंदी व संस्कृत भाषा का प्रचार व प्रसार किया। उनके उपदेश व शिक्षाओं का एकमात्र उदेश्य मानवजाति का कल्याण करना था। आज भारतदेश में जो व्यक्ति उच्च पदों पर आसीन है। तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त है ये भी डीएवी संस्था की ही देन है। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को महर्षि दयानंद व कमलेश भंडारी के पदचिन्हों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें